
अल्मोड़ा की भीड़ ने बढ़ाई सियासी हलचल, क्या उत्तराखंड में बदलाव की आहट?
अल्मोड़ा, 4 जून। उत्तराखंड के अल्मोड़ा में आज नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का एक दिवसीय कार्यक्रम प्रस्तावित था, लेकिन खराब मौसम के कारण उनका हेलीकॉप्टर अल्मोड़ा नहीं पहुंच सका। मौसम की बाधा के चलते कार्यक्रम में उनकी शारीरिक मौजूदगी नहीं हो पाई, हालांकि उन्होंने फोन के माध्यम से सभा को संबोधित किया।
राहुल गांधी भले ही अल्मोड़ा नहीं पहुंच पाए, लेकिन उन्हें सुनने और देखने के लिए उमड़ी भारी भीड़ ने राजनीतिक गलियारों में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है। कार्यक्रम स्थल पर हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों को देखकर हर कोई हैरान नजर आया।
अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या यह भीड़ केवल राहुल गांधी के प्रति लोगों की उत्सुकता का परिणाम थी, या फिर उत्तराखंड की जनता राजनीतिक बदलाव का मन बना चुकी है? जिस तरह से लोगों ने खराब मौसम के बावजूद कार्यक्रम में पहुंचकर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई, उसने राज्य की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों का जुटना आगामी चुनावी समीकरणों के लिए महत्वपूर्ण संकेत हो सकता है। वहीं सत्ता पक्ष के लिए भी यह भीड़ चिंता और आत्ममंथन का विषय बन सकती है।
हालांकि किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना अभी जल्दबाजी होगी, लेकिन अल्मोड़ा में दिखाई दी यह भीड़ निश्चित रूप से उत्तराखंड की राजनीति में एक नए संदेश के रूप में देखी जा रही है। आने वाले समय में यह स्पष्ट होगा कि यह भीड़ केवल एक नेता को देखने के लिए थी या फिर राज्य में किसी बड़े राजनीतिक बदलाव की दस्तक है।
#almora Rahul Gandhi #top #viral #news #viral #pahad