लोकतंत्र की रक्षा हेतु युवा कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
भाजपा कार्यालय के सामने युवा कांग्रेस पन्ना ने भारत सरकार के मुख्य चुनाव अधिकारी ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
मध्यप्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी सुश्री मीनाक्षी नटराजन जी का नामांकन निरस्त किए जाने तथा इसके विरोध में दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में आज प्रदेशव्यापी आह्वान पर जिला युवा कांग्रेस द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया गया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सहित मुख्य उपस्थिति में जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष राजपाल सिंह जी के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और संविधान की गरिमा बनाए रखने की मांग की।
#Congress #pradeshvarta #panna