Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Actor
Haryana
Uttarpradesh
Cricket

☑️विश्व क्लबफुट दिवस पर जिला अस्पताल में विशेष शिविर आयोजित, 7 बच्चों को मिला लाभ ☑️ विश्व क्लबफुट दिवस के अवसर पर जिला अस्पताल उमरिया में क्लबफुट (टेढ़े पैर) से प्रभावित बच्चों एवं उनके परिजनों के साथ विशेष संवाद कार्यक्रम और उपचार शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में इस जन्मजात विकृति की समय पर पहचान एवं शीघ्र उपचार के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। ☑️ इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. व्ही.एस. चंदेल ने कहा कि क्लबफुट का समय पर उपचार होने पर बच्चों के पैर पूरी तरह सामान्य हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिले में कई बच्चों का सफलतापूर्वक उपचार किया जा चुका है और वे अब सामान्य बच्चों की तरह सभी गतिविधियों में भाग लेते हुए स्वस्थ जीवन व्यतीत कर रहे हैं। शिविर में कुल 7 बच्चे उपस्थित हुए, जिनमें एक बच्चे की कास्टिंग (प्लास्टर) की गई तथा 6 बच्चों को क्लबफुट उपचार हेतु विशेष जूते प्रदान किए गए। वर्तमान में जिले के 29 बच्चे क्लबफुट उपचार कार्यक्रम से लाभान्वित हो रहे हैं। ☑️ कार्यक्रम में बताया गया कि जिले की 785 आशा कार्यकर्ताओं को क्लबफुट की पहचान एवं रेफरल प्रक्रिया के लिए प्रशिक्षित और संवेदनशील बनाया गया है। आशा, एएनएम एवं अन्य फ्रंटलाइन स्वास्थ्य कार्यकर्ता बच्चों की प्रारंभिक पहचान कर उन्हें समय पर उपचार केंद्र तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। साथ ही उपचार की निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए अभिभावकों की नियमित काउंसलिंग भी की जा रही है। ☑️ अनुष्का फाउंडेशन फॉर एलिमिनेटिंग क्लबफुट के सहयोग से जिला अस्पताल में प्रशिक्षित चिकित्सकों, आवश्यक उपकरणों तथा व्यवस्थित फॉलो-अप व्यवस्था के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण उपचार सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। ☑️ कार्यक्रम में सिविल सर्जन एवं अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. कैलाश चंद सोनी सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। @cmmadhyapradesh @healthminmp #JansamparkMP #उमरिया #umaria

MORE NEWS

खाद्य विभाग की छापे मारी

खाद्य विभाग की छापे मारी

Bandhogarh, Umaria | Jun 6, 2026

☑️विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित किए गए विभिन्न कार्यक्रम

☑️विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। ग्राम भरौला में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए तथा ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों और हरित वातावरण के महत्व की जानकारी दी गई।

 ☑️कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को अधिक से अधिक पौधारोपण करने, पौधों की नियमित देखभाल करने तथा स्वच्छ एवं हरित वातावरण बनाए रखने का संकल्प दिलाया गया। वक्ताओं ने कहा कि पौधे पर्यावरण को शुद्ध बनाने के साथ जैव विविधता और प्राकृतिक संतुलन के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

 ☑️ इस अवसर पर आशा कार्यकर्ता, साथिया, ब्रिगेड सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। दर्शन मेला कल्याण समिति के प्रशिक्षक प्रकाश असाटी ने भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने और आने वाली पीढि़यों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।
 ☑️ इसी क्रम में विकासखंड करकेली के ग्राम धवईझर में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति द्वारा पर्यावरण संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में संभाग समन्वयक भीम सिंह डामोर, जिला समन्वयक रविन्द्र कुमार शुक्ला सहित समिति पदाधिकारी एवं ग्रामीणजन शामिल हुए।
 ☑️ संगोष्ठी में पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन और हरित वातावरण के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने ग्रामीणों से अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी देखभाल करने तथा जल संरक्षण को अपनाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत परिसर में अधिकारियों एवं ग्रामीणों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर नवांकुर संस्था के प्रतिनिधि, परामर्शदाता, पंचायत प्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
@cmmadhyapradesh
  #gogreen 
#greenearth 
#WorldEnvironmentDay 
#उमरिया 
umaria

☑️विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित किए गए विभिन्न कार्यक्रम ☑️विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। ग्राम भरौला में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए तथा ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों और हरित वातावरण के महत्व की जानकारी दी गई। ☑️कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को अधिक से अधिक पौधारोपण करने, पौधों की नियमित देखभाल करने तथा स्वच्छ एवं हरित वातावरण बनाए रखने का संकल्प दिलाया गया। वक्ताओं ने कहा कि पौधे पर्यावरण को शुद्ध बनाने के साथ जैव विविधता और प्राकृतिक संतुलन के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ☑️ इस अवसर पर आशा कार्यकर्ता, साथिया, ब्रिगेड सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। दर्शन मेला कल्याण समिति के प्रशिक्षक प्रकाश असाटी ने भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने और आने वाली पीढि़यों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। ☑️ इसी क्रम में विकासखंड करकेली के ग्राम धवईझर में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति द्वारा पर्यावरण संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में संभाग समन्वयक भीम सिंह डामोर, जिला समन्वयक रविन्द्र कुमार शुक्ला सहित समिति पदाधिकारी एवं ग्रामीणजन शामिल हुए। ☑️ संगोष्ठी में पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन और हरित वातावरण के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने ग्रामीणों से अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी देखभाल करने तथा जल संरक्षण को अपनाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत परिसर में अधिकारियों एवं ग्रामीणों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर नवांकुर संस्था के प्रतिनिधि, परामर्शदाता, पंचायत प्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। @cmmadhyapradesh #gogreen #greenearth #WorldEnvironmentDay #उमरिया umaria

Umaria, Madhya Pradesh | Jun 6, 2026

☑️खुशियों की दास्तां

☑️प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना बनी लाली केवट के सुरक्षित मातृत्व का आधार

श्रीमती लाली केवट ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना गरीब एवं जरूरतमंद माताओं के लिए अत्यंत लाभकारी है, जो उन्हें गर्भावस्था के दौरान आवश्यक सहयोग प्रदान कर स्वस्थ एवं सुरक्षित मातृत्व का मार्ग प्रशस्त करती है।

@cmmadhyapradesh 
@mp_wcdmp 
#jansamparkmp 
#खुशियों_की_दास्तां 
#उमरिया

☑️खुशियों की दास्तां ☑️प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना बनी लाली केवट के सुरक्षित मातृत्व का आधार श्रीमती लाली केवट ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना गरीब एवं जरूरतमंद माताओं के लिए अत्यंत लाभकारी है, जो उन्हें गर्भावस्था के दौरान आवश्यक सहयोग प्रदान कर स्वस्थ एवं सुरक्षित मातृत्व का मार्ग प्रशस्त करती है। @cmmadhyapradesh @mp_wcdmp #jansamparkmp #खुशियों_की_दास्तां #उमरिया

Umaria, Madhya Pradesh | Jun 6, 2026