
चार बिछड़ते हुए परिवारो को बचा लिया गया है आपको बतादे महिला परामर्श केंद्र पर समझौता कराने के बाद चार दम्पति को विदा किया गया है देखिए आगे की रिपोर्ट
*1.थाना कांट* जनपद शाहजहाँपुर के एक दम्पति जिनकी शादी लगभग 03 वर्ष पूर्व हुई थी।आवेदक की पत्नी 13 दिन से अपने मायके में रह रही है प्रथम पक्ष ने बताया कि उसका पति उसके साथ मारपीट करता है और खाना खर्चे हेतु पैसे नहीं देता है जिस कारण वह अपने मायके चली आयी । दोनो पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र बुलाया गया ।और दोनों पक्षों की आपस में वार्ता कराई गई और समझाया गया । परामर्श उपरांत दोनों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया है। दोनों को परिवार परामर्श केंद्र से सकुशल विदा किया गया।
*2.थाना सदर बाजार* जनपद शाहजहाँपुर के एक दम्पति जिनकी शादी लगभग 03 महीने पूर्व हुई थी।आवेदक की पत्नी 05 दिन से अपने मायके में रह रही है प्रथम पक्ष ने बताया कि उसके ससुरालवाले उसे परेशान करते है।उसका पति उसके साथ मारपीट करता है और खाना खर्चे हेतु पैसे नहीं देता है जिस कारण वह अपने मायके चली आयी। द्वितीय पक्ष ने बताया कि उसकी पत्नी उसकी बात नहीं मानती है।इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के मध्य विवाद है। दोनो पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र बुलाया गया और दोनों पक्षों की आपस में वार्ता कराई गई और समझाया गया । परामर्श उपरांत दोनों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया है। दोनों को परिवार परामर्श केंद्र से सकुशल विदा किया गया है।
*3.थाना कोतवाली** जनपद शाहजहाँपुर के एक दम्पति जिनकी शादी लगभग 10 वर्ष पूर्व हुई थी| आवेदिका दो महीने से अपने मायके में रह रही है। आवेदिका का पति शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है । आवेदिका का जेठ जो अविवाहित है उसके ऊपर गलत निगाह रखता है। आवेदिका अपने पति के साथ किराए के मकान में रहना चाहती है। द्वितीय पक्ष ने आवेदिका की सारी शर्त मान ली है वह उसके साथ किराए के मकान पर रहने को तैयार है| दोनो पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र बुलाया गया ।और दोनों पक्षों की आपस में वार्ता कराई गई और समझाया गया । परामर्श उपरांत दोनों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया है। दोनों को परिवार परामर्श केंद्र से सकुशल विदा किया गया।
*4.थाना कोतवाली* जनपद शाहजहाँपुर के एक दम्पति जिनकी शादी लगभग 0४ वर्ष पूर्व हुई थी। आवेदिका की ढाई साल की एक छोटी बच्ची है आवेदिका का पति उसके साथ मारपीट करता है इसीलिए आवेदिका ने यह प्रार्थना पत्र दिया था। द्वितीय पक्ष ने अपनी गलती मान ली है और बताया कि मैं अपनी पत्नी के साथ आगे से कोई मारपीट नहीं करूंगा तथा अपनी पत्नी और बच्चे का ध्यान रखूंगा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के मध्य विवाद है। दोनो पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र बुलाया गया और दोनों पक्षों की आपस में वार्ता कराई गई और समझाया गया । परामर्श उपरांत दोनों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया है। दोनों को परिवार परामर्श केंद्र से सकुशल विदा किया गया है।
*इस मौके पर प्रभारी परिवार परामर्श केंद्र महिला उपनिरीक्षक श्रीमती मधु यादव म0मु0आ0चंद्रकांता शर्मा म0आ0 नेहा चौहान ,महिला आरक्षी मोनिका कुमारी म0आ0 शीतल चौहान,म0 आ0रश्मि चौधरी , म 0आ 0 पिंकी म0अ0निशा मिश्रा, आरक्षी रिंकू आरक्षी विनीत कुमार आदि मौजूद रहे।*