-#दधोल के पास ट्रक की टक्कर, फर्जी नंबर प्लेट और पशु तस्करी का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार...
-#ब्राइट #न्यूज #घुमारवीं
-#पुलिस थाना भराड़ी के क्षेत्र दधोल के पास ट्रक की कार से टक्कर हो गई थी।इस संदर्भ में लोगों द्वारा पुलिस थाना भराड़ी को वाहन दुर्घटना की सूचना दी गई । सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि एक ट्रक द्वारा गलत दिशा में जाकर एक कार को टक्कर मारी गई। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया था।
-#जांच के दौरान ट्रक पर गलत नंबर प्लेट लगी होने तथा क्षमता से अधिक संख्या में बैलों को अवैध रूप से ले जाए जाने का खुलासा हुआ। इस संबंध में पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत पुलिस थाना भराड़ी में मामला दर्ज किया गया।
-#मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फयाज़ मुस्ताक पुत्र मुस्ताक अहमद निवासी गांव एवं डाकघर थाथरका तहसील गूल जिला रामबन जम्मू-कश्मीर उम्र 26 वर्ष जो ट्रक चालक है और बरकत अली पुत्र सैफ अली निवासी गांव राजपुरा डाकघर बटेरा तहसील मरह जिला जम्मू जम्मू-कश्मीर उम्र 32 वर्ष जो हेल्पर है के रूप में हुई है। मामले में आगामी जांच जारी है।
-#पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने कहा कि कानून का उल्लंघन करने वालों और पशु तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। जिले में अवैध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
#BrightNews #BilaspurPolice #SPAbhishekDhiman #SPBilaspurKaBayan #ThanaBharari #BharariPolice #DadholNews #DadholMeHadsa #TruckNeMariTakkar #GalatDishaMeTruck #FaraarTruckDriver #FarziNumberPlate #GalatNumberPlate #PashuTaskariKaBhandafoad #BailonKiTaskari #PashuKrurtaAdhiniyam #PashuKrurta #BailTaskari #AvaiDhPashuParivahan #KshamtaSeAdhikPashu #FIR97_2026 #BNSDhारा281 #BNSDhारा125A #BNSDhारा318_4 #AnimalCrueltyAct #Dhara11 #DoAaropiGiraftar #FayazMustaqGiraftar #BarkatAliGiraftar #RambanJammuKashmir #JammuKeDoAaropi #ThatharkaGaon #RajpuraBatera #TehsilGool #TehsilMarh #BilaspurNews #BilaspurBreaking #GhumarwinNews #HimachalNews #HimachalPradeshNews #HimachalPolice #SakhtKarvaiJari #JamwalNews