अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
#प्रतापगढ़। थाना कुंडा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, थाना कुंडा में विभिन्न धाराओं में दर्ज मुकदमे में वांछित अभियुक्त राजन कुमार गौतम (27 वर्ष) पुत्र रामचंद्र निवासी धमैयापुर, थाना कुंडा को मुखबिर की सूचना पर ताजपुर नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया।यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय एवं क्षेत्राधिकारी कुंडा शिवनारायण वैस के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी मनोज कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक गोविन्द सिंह चौहान, कांस्टेबल उमाशंकर भारती एवं आरक्षी प्रतीक यादव शामिल रहे।गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
#pratapgarh #pratapgarhup72 #kundapratapgarh