
पत्रों की भावनात्मक डोर से लेकर आधुनिक डिजिटल सेवाओं तक, भारतीय डाक ने हर दौर में देश को एक सूत्र में पिरोया है।
राष्ट्रीय डाक दिवस 2026 की थीम "One Postal Network, Infinite Possibilities" के साथ आइए, उन सभी डाककर्मियों और सुरक्षाकर्मियों का आभार व्यक्त करें जो हर कोने तक सेवा और सुरक्षा पहुँचा रहे हैं।
इस यात्रा में, भारतीय डाक की डिजिटल विंग इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) घर-घर तक आधुनिक बैंकिंग सुविधाएँ पहुँचा रहा है, जैसे कि मोबाइल App के माध्यम से डिजिटल बचत खाता, ऑनलाइन फंड ट्रांसफर, बिल भुगतान, वर्चुअल डेबिट कार्ड, और पोस्टमैन के जरिए डोरस्टेप बैंकिंग। इसके साथ ही, रियल-टाइम पार्सल ट्रैकिंग जैसी तकनीक ने हर सेवा को और अधिक पारदर्शी और सुगम बना दिया है।
राजस्थान पुलिस उन सभी कर्तव्यनिष्ठ डाक कर्मियों को सलाम करती है जो हर मौसम और हर परिस्थिति में देश के कोने-कोने तक अपनी सेवाएँ पहुँचा रहे हैं। इसी कर्तव्यनिष्ठा के साथ राजस्थान पुलिस भी आपकी सुरक्षा और सेवा के लिए सदैव तत्पर है।
यदि आपको डाक से संबंधित किसी भी सेवा, ट्रैकिंग या शिकायत के लिए सहायता चाहिए, तो भारतीय डाक के टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-266-6868 पर संपर्क करें।
#WorldPostDay #IndiaPost #BalotraPolice #NationalPostDay #IPPB