दु:खद : करम पर्व की खुशियां मातम में बदलीं, पोखर में डूबने से 6 बच्चों की मौत, मृतकों में 3 लड़के और 3 लड़कियां शामिल
• भागलपुर के सुलतानगंज थाना क्षेत्र के उधाडीह पंचायत के तरैटा बहियार में करम पर्व के दौरान पोखर में स्नान करने गये 6 बच्चों की डूबने से मौत हो गयी। मृतकों में 3 लड़के और 3 लड़कियां शामिल हैं।
• बताया गया कि स्नान के दौरान एक बच्चा गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे बचाने के प्रयास में अन्य बच्चे भी पानी में उतर गये, जिसके बाद 6 बच्चे गहरे पानी में डूब गये।
• ग्रामीणों ने सभी बच्चों को पानी से बाहर निकाला और सुलतानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।
• मृतकों में 5 बच्चे सुलतानगंज नगर परिषद के वार्ड 27 के विष्णुटोला के रहने वाले थे, जबकि एक बच्ची ज्योति कुमारी सबौर के रजंदीपुर की निवासी थी।
• सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया गया है। घटना के बाद इलाके में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
#Bhagalpur #Sultanganj #BiharNews #KarmaParv #AccidentNews