लोहे के फेफड़े (Iron Lung) का इस्तेमाल करने वाली अमेरिका की आखिरी पोलिया मरीज मार्था लिलार्ड का निधन हो गया है। वह 78 साल की थीं। उन्होंने अपनी जिंदगी के 73 साल आयरन लंग नामक मशीन के जरिए सांस लेते हुए गुजारे। उनकी छोटी बहन सिंडी मैकवे ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि मार्था ने 26 जून को ओक्लाहामा में इसी मशीन के जरिए आखिरी सांस ली और दुनिया को अलविदा कह दिया।
मार्था लिलार्ड जब 5 साल की थीं, जब उन्हें पोलियो हुआ। इसके बाद उनकी पूरी जिंदगी बदल गई और 73 साल आयरन लंग में रहते हुए गुजारे, जिसे लोहे के फेफड़े के नाम से भी जाना जाता है। सिंडी ने बताया कि जब मार्था को पोलियो हुआ तो उन्हें बताया गया था कि वह 20 साल से ज्यादा नहीं जी पाएंगी, लेकिन उनमें जीने और अपनी जिंदगी को बेहतर बनाने का जबरदस्त उत्साह और जज्बा था।
#MarthaLillard #Polio #IronLung #MedicalHistory