
ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस की राज्यस्तरीय बैठक में सिवान इकाई की प्रभावशाली सहभागिता, समाज के विकास एवं संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा
रिपोर्ट-रोहित सिंह शौर्या
पटना। ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस की राज्यस्तरीय बैठक का आयोजन पटना के किदवईपुरी स्थित ठाकुर प्रसाद कम्युनिटी हॉल में किया गया। कार्यक्रम ग्लोबल अध्यक्ष आदरणीय श्री राजीव रंजन एवं प्रबंध न्यासी श्रीमती रागिनी के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
इस महत्वपूर्ण बैठक में ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस की सिवान इकाई ने सक्रिय एवं गरिमामयी सहभागिता निभाई। सिवान इकाई की ओर से जिलाध्यक्ष नीलेश वर्मा नील, उपाध्यक्ष विनोद श्रीवास्तव, डॉ. मृत्युंजय राज, महासचिव प्रो. विकास आनंद, सचिव कुमार प्रशांत एवं राकेश सहाय उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान कायस्थ समाज के सर्वांगीण विकास, संगठनात्मक मजबूती, सामाजिक एकजुटता, युवाओं की सक्रिय भागीदारी तथा समाज के उज्ज्वल भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर सिवान इकाई के पदाधिकारियों ने भी समाज के विकास, संगठन के विस्तार और उसे अधिक प्रभावशाली एवं सक्रिय बनाने को लेकर अपने महत्वपूर्ण विचार एवं सुझाव प्रस्तुत किए। साथ ही समाज के सभी वर्गों को एक मंच पर लाने, प्रतिभाओं को उचित अवसर देने तथा सामाजिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।
सिवान इकाई के अध्यक्ष नीलेश वर्मा नील ने कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल सदस्य संख्या बढ़ाना नहीं, बल्कि कायस्थ समाज को एकजुट, सशक्त, शिक्षित एवं आत्मनिर्भर बनाना है। इसके लिए सभी को आपसी सहयोग, समर्पण और सकारात्मक सोच के साथ आगे आना होगा।
बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने समाजहित में सामूहिक प्रयासों को गति देने तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया।
सिवान इकाई की ओर से सभी केंद्रीय एवं राज्यस्तरीय पदाधिकारियों तथा उपस्थित समाजबंधुओं के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।
Ziradei, Siwan | Nov 7, 2026