Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
Aap

महात्मा गांधी अस्पताल के पास बाइक चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 6 मोटरसाइकिल बरामद जोधपुर। सरदारपुरा थाना पुलिस ने महात्मा गांधी अस्पताल (एमजीएच) के आसपास लगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की छह मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। वहीं पिछले 15 दिनों में थाना पुलिस 20 से अधिक चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद करने में सफलता हासिल कर चुकी है। पुलिस आयुक्तालय जोधपुर के पुलिस आयुक्त शरत कविराज और पुलिस उपायुक्त पश्चिम कमल शेखावत के निर्देश पर वाहन चोरियों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नरेन्द्र सिंह देवड़ा तथा सहायक पुलिस आयुक्त छवि शर्मा के सुपरविजन में थानाधिकारी जयकिशन सोनी के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस जांच में गिरफ्तार आरोपी की पहचान बरकत उर्फ बैण्डवाला पुत्र अमर खां उर्फ अमराराम (31) निवासी जाटों का बास, गोदावास थाना भोपालगढ़ हाल नांदड़ी गोशाला के पास, बनाड़ के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने सरदारपुरा एवं आसपास के क्षेत्रों से मोटरसाइकिल चोरी की कई वारदातें कबूल की हैं। उसकी निशानदेही पर छह चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। पुलिस के अनुसार 3 जून को नेहरू कॉलोनी बगी खाना रातानाडा निवासी दीपक सिंह ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि वह अपनी मोटरसाइकिल एमजीएच परिसर स्थित नर्सिंग स्कूल के पास खड़ी कर ड्यूटी पर गया था। वापस लौटने पर मोटरसाइकिल गायब मिली। इस संबंध में सरदारपुरा थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। लगातार हो रही चोरियों को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित कर सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण, मुखबिर तंत्र और तकनीकी संसाधनों की मदद से जांच की। इसी दौरान आरोपी बरकत उर्फ बैण्डवाला की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई छह मोटरसाइकिलें बरामद कर ली हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ जारी है और उससे वाहन चोरी के अन्य मामलों में भी महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है। पुलिस अब उसके आपराधिक रिकॉर्ड और अन्य वारदातों में संलिप्तता की भी जांच कर रही है।

Tinwari, Jodhpur | Jun 10, 2026