बरियाघाट में अग्रवाल सेवा समिति ने कांवड़ियों और राहगीरों को कराया भोजन
मिर्जापुर, 22 अगस्त। अग्रवाल सेवा समिति मिर्जापुर के पदाधिकारियों ने आज बरियाघाट में सेवा भाव की मिसाल पेश करते हुए कांवड़ियों एवं राहगीरों के लिए भोजन की व्यवस्था कराई। समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने श्रद्धालुओं व राहगीरों को भोजन कराया।
इस दौरान कांवड़ियों और राहगीरों ने समिति की इस पहल की सराहना की। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि जरूरतमंदों और श्रद्धालुओं की सेवा करना समाज की जिम्मेदारी है और आगे भी इसी तरह के सेवा कार्य जारी रहेंगे।