
आदमपुर में बनाए गए पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई के नए आशियाने पर पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता रणजीत सिंह चौटाला ने तंज कसते हुए इसकी तुलना दुबई के बुर्ज खलीफा से कर दी।
सिरसा में कार्यकर्ताओं के बीच बातचीत के दौरान चौटाला ने चुटकी लेते हुए इसे कुलदीप के पिता और पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल की राजनीतिक हैसियत से भी जोड़ दिया। उन्होंने कहा-
कुलदीप बिश्नोई अपना नया आशियाना बना रहे हैं। वह क्या बनाएं... उनके पिता भजनलाल जी बड़े आदमी थे, उन्होंने बड़ा मकान बनाया। मैं भी देख रहा हूं कि बुर्ज खलीफा की तरह बहुत बड़ी और ऊंची बिल्डिंग बनाई है। मुख्यमंत्री के बेटे रहे हैं, पैसे वाले आदमी हैं तो कुछ भी बनाएं।
बता दें कि 11 नवंबर को कुलदीप बिश्नोई अपने इस नए घर में गृह प्रवेश करने जा रहे हैं। उन्होंने इस खास मौके के लिए करीब 50 हजार कार्यकर्ताओं को न्योता दिया है। खुद कुलदीप बिश्नोई, उनकी पत्नी रेणुका और बेटे भव्य बिश्नोई भी खुद लोगों को आमंत्रित किया है। मुख्यमंत्री नायब सैनी भी आ सकते हैं।
Kuldeep Bishnoi Bhavya Bishnoi Ranjeet Singh #Adampur #adampurairport #hisar #hisaronu #ad #facebookviral #facebookreel #kurukshetra