पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के तहत 15 जुलाई तक राज्य की सभी पंचायतों में शेष स्ट्रीट लाइट लगाने का निर्देश दिया है। समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि योजना में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्य में देरी करने वाली एजेंसियों पर नियमानुसार जुर्माना लगाया जाए तथा गंभीर लापरवाही की स्थिति में उनका एग्रीमेंट रद्द कर ब्लैकलिस्ट किया जाए। उन्होंने मानवबल बढ़ाकर कार्य में तेजी लाने, शिकायतों का 24 से 48 घंटे के भीतर निस्तारण सुनिश्चित करने और योजना की जिलेवार निगरानी करने के भी निर्देश दिए।
बैठक में विभाग के सचिव मनोज कुमार ने कहा कि 15 जुलाई तक सभी सोलर स्ट्रीट लाइटों का शत-प्रतिशत इंस्टॉलेशन और इंटीग्रेशन सुनिश्चित किया जाए। बैठक में विभागीय अधिकारी, ब्रेडा के प्रतिनिधि और विभिन्न एजेंसियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
Chapra, Saran | Jul 9, 2026