*ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बेगूं पुलिस की कार्रवाई, 45.520 किलोग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा सहित ईको कार जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार।*
चित्तौड़गढ़, 10 जुलाई 2026। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बेगूं थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक ईको कार से 45.520 किलोग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव के आदेशानुसार अवैध मादक पदार्थों की धरपकड तथा तस्करो के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रावतभाटा भगवत सिंह हिंगड़ के निर्देशन में व पुलिस उप अधीक्षक बेगूं अजंलिसिह के सुपरविजन मे थानाधिकारी कमलचन्द मीणा , हैड कानि भगवानलाल, कानि धर्मन्द, सुरेन्द, मनोहर, कमलेश व चालक रतनसिह की टीम गठित की गई। उक्त गठित टीम के द्वारा शुक्रव