
हिमाचली सुरों में फिर घुलेगा प्यार का रंग, 23 अगस्त को रिलीज़ होगा इन्द्र जीत का ‘तेरा गाँव’
पोस्टर रिलीज़ के साथ बढ़ा दर्शकों का उत्साह, इन्द्र जीत और सपना चौहान की जोड़ी आएगी नजर
हिमाचल प्रदेश। हिमाचली संगीत प्रेमियों के लिए एक और खास गीत जल्द दस्तक देने जा रहा है। प्रदेश के लोकप्रिय लोक गायक, गीतकार एवं संगीतकार इन्द्र जीत अपने नए गीत ‘तेरा गाँव’ के साथ 23 अगस्त को दर्शकों के बीच पहुंचेंगे। गीत इन्द्र जीत ऑफिशियल के माध्यम से रिलीज़ किया जाएगा।
गीत का आधिकारिक पोस्टर जारी होते ही इसे लेकर प्रशंसकों में उत्सुकता बढ़ गई है। ‘तेरा गाँव’ के जरिए हिमाचली लोकधुनों, भावनाओं और रिश्तों को एक खूबसूरत संगीतात्मक अंदाज में प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है।
इस गीत की परिकल्पना और निर्देशन इंदरजीत ने स्वयं किया है। गीत में इन्द्र जीत और सपना चौहान मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। वहीं सुरेन्द्र नेगी ने संगीत संयोजन की जिम्मेदारी संभाली है।
गीत के वीडियो को आकर्षक और सिनेमाई रूप देने के लिए प्रिंस हैरी एवं राहुल जसवाल ने DOP और ड्रोन की जिम्मेदारी निभाई है। वहीं पोस्ट-प्रोडक्शन का कार्य ऋषि द्राब स्टूडियो एवं सिनेमेलोडी स्टूडियो द्वारा किया गया है।
🎵 हिमाचली संगीत का नया रंग दिखाएगा ‘तेरा गाँव’
इन्द्र जीत अपनी गायकी और संगीत के जरिए हिमाचली संस्कृति एवं लोकभावनाओं को लगातार नए अंदाज में प्रस्तुत करते रहे हैं। ऐसे में ‘तेरा गाँव’ को लेकर भी संगीत प्रेमियों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं।
इन्द्र जीत और सपना चौहान की जोड़ी, खूबसूरत विजुअल्स और हिमाचली लोकधुनों का मेल इस गीत को खास बनाने की उम्मीद जगा रहा है। अब 23 अगस्त को गीत के रिलीज़ होने के बाद ही पता चलेगा कि ‘तेरा गाँव’ दर्शकों के दिलों में कितनी गहरी छाप छोड़ता है।
23 अगस्त को तैयार रहिए हिमाचली सुरों की एक नई कहानी—‘तेरा गाँव’।
#inderjeetfolksinger #himachalisong #inderjeetnewsong #devbhumihimachal #kullumamali #himachalifolk
Kullu, Kullu | Aug 21, 2026