
📢 यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा-2025 की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न
उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की ऑफलाइन लिखित परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से आज कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में गोष्ठी आयोजित की गई।
बैठक में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक औरैया ने सेक्टर मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापक, केन्द्र प्रभारी तथा संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ परीक्षा व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। परीक्षा केन्द्रों की सुरक्षा, अभ्यर्थियों की सुविधाओं, यातायात प्रबंधन, गोपनीयता बनाए रखने तथा कानून-व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से पूर्ण करते हुए आपसी समन्वय के साथ परीक्षा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराना सुनिश्चित करें।
निष्पक्ष परीक्षा, सुरक्षित परीक्षा — यही प्रशासन की प्राथमिकता है।
#UPPolice #PoliceRecruitment2025 #Auraiya #UPGovt #ExamPreparation #LawAndOrder #PoliceBharti