गिरिडीह: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की कार्यशैली और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर गुरुवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के कई लोगों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की सदस्यता ग्रहण की। रूपेश चंद्रवंशी के नेतृत्व में पार्टी में शामिल हुए लोगों का जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि झामुमो गरीबों, मजदूरों, किसानों और वंचितों के अधिकारों के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं, पार्टी नेताओं ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के गिरिडीह को शिक्षा का हब बनाने और विकास के सपनों को पूरा करने का संकल्प दोहराया।
झामुमो में शामिल होने वालों में रूपेश चंद्रवंशी, अशोक हांसदा, पोलूस तिर्की, अमन रूबेन मुर्मू, अमरजीत सहाय, नीला पॉल और सुदीप लकड़ा समेत कई लोग शामिल हैं। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष शाहनवाज अंसारी, जिला प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा सहित अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
#jmm #hemantsoren #giridih #giridihnews