कुर्साकांटा में 40 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक गिरफ्तार
अररिया: कुर्साकांटा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के हरीरा वार्ड संख्या-05 निवासी सावन कुमार मंडल (पिता- शिवनाथ मंडल) के घर छापेमारी की। तलाशी के दौरान पुलिस ने घर से कुल 40 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की।
मामले में पुलिस ने नामजद अभियुक्त सावन कुमार मंडल को मौके से गिरफ्तार कर लिया। उसके विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत माननीय न्यायालय, अररिया में पेश करने के लिए भेजा जा रहा है।
#Araria #Kursakanta #BiharNews #CrimeNews #LiquorSmuggling #IllegalLiquor #PoliceAction #BreakingNews #PiExpressNews #BiharPolice #ArariaPolice #LatestNews #HindiNews #NewsUpdate #KurshakantaNews