बिहार में 19 एससी-एसटी फास्ट ट्रैक कोर्ट खुलेंगे, स्पोर्ट्स साइंस सेंटर भी; सम्राट कैबिनेट के 17 फैसले
बिहार में एससी-एसटी एक्ट के तहत लंबित मामलों के स्पीडी ट्रायल के लिए 19 फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट बनाए जाएंगे। राज्य के 16 मौजूदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पतालों का पीपीपी मोड पर संचालन किया जाएगा।
राजगीर में स्पोर्ट्स साइंस सेंटर बनाया जाएगा, जहां खिलाड़ियों को वैज्ञानिक प्रशिक्षण समेत अन्य सुविधाएं मिलेंगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में कुल 17 एजेंडों पर मुहर लगाई गई।