अलीगढ़ पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा जनपद के समस्त थानों के मुंशियों के साथ की गई समीक्षा बैठक
#अलीगढ़ आज दिनांक 10.09.2026 को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री मनीष कुमार मिश्र द्वारा पुलिस लाइन मीटिंग हॉल में जनपद के समस्त थानों के मुंशियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। बैठक में थानों पर विवादित प्रकरणों की स्थिति, विवाद रजिस्टर एवं संबंधित अभिलेखों की गहनता से समीक्षा की गई द्वारा विवादित मामलों में समय से आवश्यक निरोधात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करने, पुराने एवं संवेदनशील विवादों पर विशेष नजर रखने तथा विवादों को गंभीर रूप लेने से पूर्व उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। साथ ही विवाद रजिस्टर को नियमित रूप से अद्यावधिक रखने एवं प्रत्येक प्रकरण की लगातार मॉनीटरिंग करने हेतु संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए
Koil, Aligarh | Sep 10, 2026