
श्रावण संक्रांति पर जिया संगम में माता नैना और माता भद्रकाली का पावन संगम स्नान, 26 जुलाई को पिपलागे में होगी माता की जाग
Kullu Times
श्रावण मास की संक्रांति के पावन अवसर पर आज माता नैना और माता भद्रकाली ने जिया संगम में विधि-विधान के साथ पवित्र संगम स्नान किया। इस धार्मिक आयोजन के साथ ही 26 जुलाई को आयोजित होने वाली माता की पारंपरिक जाग (होम) के कार्यक्रमों का शुभारंभ हो गया।इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं ने माता के साथ जिया संगम में आस्था की डुबकी लगाई और माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल देखने को मिला तथा जयकारों से वातावरण गूंज उठा।माता के पुजारी अमित महंत ने बताया कि 26 जुलाई को पिपलागे स्थित नैना माता मंदिर में माता की भव्य जाग (होम) का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर विशाल भगवती भंडारा, माता का जागरण तथा पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे।आयोजन की विशेष आकर्षण माता के गुर, चेलिए और रथ होंगे, जो परंपरा के अनुसार दहकते अंगारों पर नृत्य करेंगे। इस अद्भुत धार्मिक परंपरा और दिव्य दृश्य को देखने के लिए हर वर्ष दूर-दूर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से 26 जुलाई को पिपलागे स्थित नैना माता मंदिर में आयोजित माता की जाग (होम) एवं जागरण में शामिल होकर माता का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।
Kullu, Kullu | Jul 17, 2026