अगर आप मैट्रिमोनियल साइट्स के जरिए अपने लिए जीवनसाथी की तलाश कर रहे हैं, तो सतर्क रहें। दिल्ली समेत देशभर में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिनमें ठगों ने फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों से लाखों रुपये की ठगी की है। अपराधी खुद को आईएएस, आईपीएस, सीबीआई अधिकारी, प्रोफेसर या बड़े पदों पर कार्यरत बताकर भरोसा जीतते हैं। और फिर भावनात्मक संबंध बनाकर ठगी को अंजाम देते हैं।
तिमारपुर पुलिस ने एक महिला एडवोकेट की शिकायत पर नोएडा से एक ठग को गिरफ्तार किया। आरोपी ने शादी का झांसा देकर महिला से नजदीकियां बढ़ाई और बीमारी समेत अन्य बहाने बनाकर करीब 12 लाख रुपये ठग लिए। आरोपी गौरी शंकर खुद को कभी आईएफएसओ, कभी सीबीआई अधिकारी तो कभी प्रोफेसर बताता था। उसने 7 महिलाओं से करीब 60 लाख रुपये की ठगी की थी।
#crimenews #fraud
Amroha, Amroha | Jun 20, 2026