सिरसा में फर्जी पुलिसकर्मी दिखा शोरूम में वीडियो बनाकर लोगों को गुमराह करने का प्रयास, अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू
Sirsa Sandesh
सिरसा। पुलिस की वर्दी का गलत इस्तेमाल कर फर्जी पुलिसकर्मी बनने के मामले में शहर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और उससे संबंधित स्क्रीनशॉट को पेन ड्राइव में लेकर जांच शुरू कर दी है। गुप्तचर विभाग में तैनात कर्मचारी वीरेंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखा था। वीडियो में सर्कुलर रोड स्थित डे बैक (फैक्ट्री आउटलेट) कपड़ों के शोरूम में दो व्यक्ति हरियाणा पुलिस की वर्दी पहने दिखाई दे रहे हैं। दोनों एक व्यक्ति को चोर बताते हुए धक्के देकर शोरूम के अंदर ले जाते नजर आ रहे हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार वीडियो में वर्दी पहने दोनों व्यक्तियों की पहचान स्पष्ट नहीं है। आरोप है कि पुलिस की वर्दी का �
Sirsa, Sirsa | Aug 18, 2026