Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰 *आज का राशिफल* *04 अगस्त 2026 , मंगलवार* मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आप एकांत पसन्द नहीं करने वाले हैं। मानसिक चिंता का सुखद अंत होकर मन हल्का होगा। समय घर परिवार , कार्यालय व संबंधियों के साथ में व्यतीत होगा। जिससे आपसी संबंधों में और अधिक नजदीकियां आएंगी। इस समय ग्रह स्थिति कुछ लाभदायक परिस्थितियों का निर्माण कर रही हैं, इसलिए समय का भरपूर सदुपयोग करें। स्वाथ्य सुधार होगा , परहेज करें लेकिन व्यस्त होने से थकान महसूस कर सकते है। वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो) आज रचनात्मक कार्यों तथा पठन-पाठन में विशेष रूचि रहेगी। ताजगी का अनुभव होता रहेगा । चल रही किसी पुरानी समस्या का हल मिलने से बहुत अधिक सुकून महसूस करेंगे। परिवार के बड़े बुजुर्गों के प्रति सेवा भाव रखें तथा उनके मार्ग दर्शन को अपने जीवन में जरूर अपनाएं। आध्यात्मिक रूचि और बढेगी। मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) आज धन प्राप्ति के योग प्रबल हैं । कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी। इसलिए मीडिया तथा संपर्क सूत्रों संबंधी गतिविधियों में अपना ध्यान विशेष रूप से केंद्रित रखें। धार्मिक तथा आध्यात्मिक क्षेत्र के प्रति भी आपका रुझान बना रहेगा। जिससे आप अपने आपको मानसिक रूप से बहुत अधिक स्वस्थ महसूस करेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) आज किसी भी फोन कॉल को नजरअंदाज ना करें, क्योंकि कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। मार्केटिंग व मीडिया से संबंधित कार्यों पर अपना पूरा ध्यान केंद्रित रखें। ये गतिविधियां आपकी आर्थिक स्थिति के लिए भी बहुत अधिक लाभदायक साबित होंगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से सुधार होगा । मन शान्त रखें। सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) आज का दिन पारिवारिक और आर्थिक दोनों दृष्टि से शुभ दायक है। व्यक्तिगत कार्यों में सफलता मिलने से मानसिक शांति का अनुभव होगा। कठिन से कठिन कार्य को आप अपने दृढ़ निश्चय से पूरा करने की क्षमता रखेंगे। मित्र मण्डली का सहयोग मिलेगा । गलत का विरोध करने की ताकत बढ़ेगी। कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) आज कुछ समय स्वयं के लिए भी व्यतीत करें। आत्म अवलोकन करने से आपको बहुत अधिक मानसिक शांति अनुभव होगी। तथा कई समस्याओं का समाधान भी मिलेगा। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए उपलब्धियां ला रहा है। आध्यात्मिक कार्यों में और अधिक रूचि बनेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) आप जीवन को सकारात्मक नजरिए से समझने की कोशिश कर रहे हैं जो कि एक बेहतरीन उपलब्धि है। धर्म तथा आध्यात्मिकता के प्रति आपका विश्वास आपके अंदर शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगा। चुस्त रहने से मन को खुशी मिलेगी और कार्यसिद्धि भी सकारात्मक रहेगी। वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) घर में नवीनीकरण या परिवर्तन संबंधी कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं बनेंगी। इसके लिए वास्तु संबंधी नियमों का पालन करना उचित रहेगा। परिवार में प्रॉपर्टी या अन्य किसी मुद्दे को लेकर जो गलतफहमी चल रही थी, आज वह किसी की मध्यस्थता से हल हो सकती है। आलस्य दूर करने के लिए प्रयासरत रहें। धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे) आज समय आपके साथ है इसलिए परिणाम भी सकारात्मक रहेगे । पिछले कुछ समय से चल रही समस्याओं का समाधान मिलने से घर का माहौल भी सकारात्मक हो जाएगा। तथा आपसी संबंधों में मजबूती आएगी। काफी समय से कोई रुकी हुई पेमेंट भी मिल सकती है। जिसकी वजह से आर्थिक स्थिति और अधिक बेहतर बनेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी) कुछ परिवार संबंधी वाद-विवाद आज निपटने से घर में सुकून और शांति भरा वातावरण रहेगा। मन शान्त रहेगा जिससे आप अपनी व्यक्तिगत गतिविधियों पर और अधिक ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। किसी नजदीकी मित्र का सहयोग भी आपके मनोबल व आत्मविश्वास को बनाकर रखेगा। समय अनुकूल रहेगा जिससे मन प्रफुल्लित होगा। कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। प्रतिष्ठा उच्च होगी । लाभदायक संपर्क सूत्र भी स्थापित होंगे। आज कई प्रकार की गतिविधियों में व्यस्तता बनी रहेगी जिससे थकान हो सकती है फिर भी आप थकान के बावजूद बहुत अधिक खुशी महसूस करेंगे। रोजगार के योग है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) आज आप ऊर्जा व आत्मविश्वास से युक्त रहेंगे। किसी भी मुश्किल काम को अपने परिश्रम द्वारा हल करने की क्षमता रखेंगे। घर में अविवाहित व्यक्ति के लिए कोई अच्छा रिश्ता आने से घर में उत्सव का सा माहौल रहेगा। स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।मनोरंजन के आसार बनेंगे। 🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_* यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं। 🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷 *_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_* 🙏धन्यवाद।🙏 〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

Uklana, Hissar | Aug 4, 2026

MORE NEWS

🚨 डीएसपी बीर भान का जिला पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण 🚨
पुलिस डीएसपी बीर भान ने जिला पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर कार्यप्रणाली, लंबित मामलों एवं उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया।
उन्होंने सभी शाखा प्रभारियों को पारदर्शिता, समयबद्ध कार्य निष्पादन और रिकॉर्ड के बेहतर संधारण के निर्देश दिए। साथ ही आमजन से जुड़े कार्यों में अनावश्यक देरी न करने तथा कार्यालय में साफ-सफाई, अनुशासन और तकनीकी संसाधनों के प्रभावी उपयोग पर विशेष जोर दिया।

🚨 डीएसपी बीर भान का जिला पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण 🚨 पुलिस डीएसपी बीर भान ने जिला पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर कार्यप्रणाली, लंबित मामलों एवं उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने सभी शाखा प्रभारियों को पारदर्शिता, समयबद्ध कार्य निष्पादन और रिकॉर्ड के बेहतर संधारण के निर्देश दिए। साथ ही आमजन से जुड़े कार्यों में अनावश्यक देरी न करने तथा कार्यालय में साफ-सफाई, अनुशासन और तकनीकी संसाधनों के प्रभावी उपयोग पर विशेष जोर दिया।

Uklana, Hissar | Aug 4, 2026

पंचकूला पुलिस ने बिहार के युवक को 4 देशी कट्टों सहित किया गिरफ्तार, आरोपी 7 दिन के पुलिस रिमांड पर, मुख्य सप्लायर की तलाश में जुटी पुलिस

पंचकूला/ 02 अगस्त:- पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में पंचकूला पुलिस द्वारा अवैध हथियारों की तस्करी पर लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत क्राइम ब्रांच-1 की टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले एक आरोपी को चार देशी कट्टों सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है तथा आरोपी से पूछताछ के आधार पर अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों तक पहुंचने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह के अनुसार क्राइम ब्रांच-1 की टीम को 01 अगस्त 2026 को गुप्त सूचना मिली कि राज किशोर उर्फ राज निवासी दरभंगा (बिहार), जो वर्तमान में पिंजौर क्षेत्र में रह रहा है, अवैध हथियारों की सप्लाई करने के उद्देश्य से कमांडो कॉम्प्लेक्स के सामने संदिग्ध अवस्था में खड़ा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर घेराबंदी की और आरोपी को काबू कर लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के बैग से चार अवैध देशी कट्टे बरामद किए गए। इस संबंध में थाना चंडीमंदिर में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। 

पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के अनुसार आरोपी को आज न्यायालय में पेश कर 7 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है ताकि अवैध हथियार तस्करी से जुड़े पूरे गिरोह का खुलासा किया जा सके और इस नेटवर्क में शामिल अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जा सके। साथ ही स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध हथियारों की तस्करी और अपराध को बढ़ावा देने वाले तत्वों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

पंचकूला पुलिस ने बिहार के युवक को 4 देशी कट्टों सहित किया गिरफ्तार, आरोपी 7 दिन के पुलिस रिमांड पर, मुख्य सप्लायर की तलाश में जुटी पुलिस पंचकूला/ 02 अगस्त:- पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में पंचकूला पुलिस द्वारा अवैध हथियारों की तस्करी पर लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत क्राइम ब्रांच-1 की टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले एक आरोपी को चार देशी कट्टों सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है तथा आरोपी से पूछताछ के आधार पर अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों तक पहुंचने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह के अनुसार क्राइम ब्रांच-1 की टीम को 01 अगस्त 2026 को गुप्त सूचना मिली कि राज किशोर उर्फ राज निवासी दरभंगा (बिहार), जो वर्तमान में पिंजौर क्षेत्र में रह रहा है, अवैध हथियारों की सप्लाई करने के उद्देश्य से कमांडो कॉम्प्लेक्स के सामने संदिग्ध अवस्था में खड़ा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर घेराबंदी की और आरोपी को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के बैग से चार अवैध देशी कट्टे बरामद किए गए। इस संबंध में थाना चंडीमंदिर में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के अनुसार आरोपी को आज न्यायालय में पेश कर 7 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है ताकि अवैध हथियार तस्करी से जुड़े पूरे गिरोह का खुलासा किया जा सके और इस नेटवर्क में शामिल अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जा सके। साथ ही स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध हथियारों की तस्करी और अपराध को बढ़ावा देने वाले तत्वों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Uklana, Hissar | Aug 2, 2026

स्विस लाउंज फायरिंग मामले में शूटरों को हथियार उपलब्ध करवाने वाला आरोपी गिरफ्तार, आरोपी पर पहले से तीन फायरिंग के मामले दर्ज, आरोपी 7 दिन के पुलिस रिमांड पर 

पंचकूला/ 02 अगस्त: पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में संगठित अपराध और गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पंचकूला पुलिस को स्विस लाउंज फायरिंग मामले में एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। इस मामले में क्राइम ब्रांच-1 ने राजस्थान की जिला जेल श्रीगंगानगर से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर चौथे आरोपी शकील अंसारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने शूटरों को हथियार उपलब्ध करवाए थे। आरोपी को अदालत में पेश कर 7 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ पहले से तीन फायरिंग के मामले दर्ज हैं।

यह मामला 4 जून 2026 को सेक्टर-5 स्थित स्विस लाउंज की पार्किंग में हुई  फायरिंग से जुड़ा है, जिसमें रतन चंद और ललित गंभीर रूप से घायल हुए थे। जांच के दौरान पहले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर शकील अंसारी की संलिप्तता सामने आने के बाद उसे इस मामले में गिरफ्तार किया गया।

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह के अनुसार पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ की जाएगी।  साथ ही आरोपी से उन स्थानों की निशानदेही भी करवाई जाएगी जहां हथियार और कैश छिपाकर रखे गए थे।

पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन का कहना है कि इस मामले से जुड़े सभी आरोपियों और पूरे आपराधिक नेटवर्क का पर्दाफाश कर उनके खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

स्विस लाउंज फायरिंग मामले में शूटरों को हथियार उपलब्ध करवाने वाला आरोपी गिरफ्तार, आरोपी पर पहले से तीन फायरिंग के मामले दर्ज, आरोपी 7 दिन के पुलिस रिमांड पर पंचकूला/ 02 अगस्त: पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में संगठित अपराध और गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पंचकूला पुलिस को स्विस लाउंज फायरिंग मामले में एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। इस मामले में क्राइम ब्रांच-1 ने राजस्थान की जिला जेल श्रीगंगानगर से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर चौथे आरोपी शकील अंसारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने शूटरों को हथियार उपलब्ध करवाए थे। आरोपी को अदालत में पेश कर 7 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ पहले से तीन फायरिंग के मामले दर्ज हैं। यह मामला 4 जून 2026 को सेक्टर-5 स्थित स्विस लाउंज की पार्किंग में हुई फायरिंग से जुड़ा है, जिसमें रतन चंद और ललित गंभीर रूप से घायल हुए थे। जांच के दौरान पहले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर शकील अंसारी की संलिप्तता सामने आने के बाद उसे इस मामले में गिरफ्तार किया गया। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह के अनुसार पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ की जाएगी। साथ ही आरोपी से उन स्थानों की निशानदेही भी करवाई जाएगी जहां हथियार और कैश छिपाकर रखे गए थे। पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन का कहना है कि इस मामले से जुड़े सभी आरोपियों और पूरे आपराधिक नेटवर्क का पर्दाफाश कर उनके खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Uklana, Hissar | Aug 2, 2026

*अपराध व नशे के खिलाफ फतेहाबाद पुलिस का एक्शन मोड, संवेदनशील स्थानों पर रोजाना हो रही सघन चेकिंग*

*– जिलेभर में चलाए जा रहे विशेष सर्च अभियान के तहत संदिग्ध व्यक्तियों और ठिकानों पर पुलिस की कड़ी निगरानी*

फतेहाबाद, 02 अगस्त। *पुलिस अधीक्षक श्रीमती निकिता खट्टर, आईपीएस* के दिशा-निर्देशन में जिले में अपराध नियंत्रण एवं नशे के नेटवर्क पर प्रभावी प्रहार करने के उद्देश्य से फतेहाबाद पुलिस द्वारा विशेष सर्च अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में संवेदनशील एवं संदिग्ध स्थानों पर पुलिस टीमें नियमित रूप से गहन तलाशी और जांच कर रही हैं।
      अभियान के दौरान खाली पड़े प्लॉटों, खंडहरनुमा भवनों, सुनसान क्षेत्रों, सार्वजनिक पार्कों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, सार्वजनिक शौचालयों, तालाबों के आसपास के स्थानों तथा अन्य संभावित ठिकानों की बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस टीमों द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान सत्यापित कर उनसे पूछताछ की जा रही है तथा उनकी गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखी जा रही है।
      सर्च अभियान के दौरान नशा करने वालों, नशा तस्करों तथा कानून व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। साथ ही थाना पुलिस द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में गश्त बढ़ाकर संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी आपराधिक गतिविधि को समय रहते रोका जा सके।
      फतेहाबाद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराध एवं नशे से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं नशामुक्त वातावरण बनाए रखने के लिए इस प्रकार के विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
      पुलिस ने आमजन से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि किसी भी स्थान पर संदिग्ध गतिविधि, नशा तस्करी अथवा अन्य आपराधिक गतिविधि की जानकारी मिले तो उसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस या डायल-112 पर दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

*अपराध व नशे के खिलाफ फतेहाबाद पुलिस का एक्शन मोड, संवेदनशील स्थानों पर रोजाना हो रही सघन चेकिंग* *– जिलेभर में चलाए जा रहे विशेष सर्च अभियान के तहत संदिग्ध व्यक्तियों और ठिकानों पर पुलिस की कड़ी निगरानी* फतेहाबाद, 02 अगस्त। *पुलिस अधीक्षक श्रीमती निकिता खट्टर, आईपीएस* के दिशा-निर्देशन में जिले में अपराध नियंत्रण एवं नशे के नेटवर्क पर प्रभावी प्रहार करने के उद्देश्य से फतेहाबाद पुलिस द्वारा विशेष सर्च अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में संवेदनशील एवं संदिग्ध स्थानों पर पुलिस टीमें नियमित रूप से गहन तलाशी और जांच कर रही हैं। अभियान के दौरान खाली पड़े प्लॉटों, खंडहरनुमा भवनों, सुनसान क्षेत्रों, सार्वजनिक पार्कों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, सार्वजनिक शौचालयों, तालाबों के आसपास के स्थानों तथा अन्य संभावित ठिकानों की बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस टीमों द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान सत्यापित कर उनसे पूछताछ की जा रही है तथा उनकी गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखी जा रही है। सर्च अभियान के दौरान नशा करने वालों, नशा तस्करों तथा कानून व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। साथ ही थाना पुलिस द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में गश्त बढ़ाकर संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी आपराधिक गतिविधि को समय रहते रोका जा सके। फतेहाबाद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराध एवं नशे से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं नशामुक्त वातावरण बनाए रखने के लिए इस प्रकार के विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। पुलिस ने आमजन से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि किसी भी स्थान पर संदिग्ध गतिविधि, नशा तस्करी अथवा अन्य आपराधिक गतिविधि की जानकारी मिले तो उसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस या डायल-112 पर दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

Uklana, Hissar | Aug 2, 2026

शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 1.75 करोड़ के साइबर फ्रॉड में 2 आरोपी और गिरफ्तार, अब तक कुल 19 आरोपी गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर निवेश, शेयर ट्रेडिंग, क्रिप्टो, आईपीओ या मोटे मुनाफे के नाम पर आने वाले किसी भी लिंक, ग्रुप या ऑफर पर बिना सत्यापन भरोसा न करें: डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक

पंचकूला/ 02 अगस्त :- पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में साइबर अपराध के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही पंचकूला पुलिस को एक बड़े साइबर फ्रॉड मामले में अहम सफलता हाथ लगी है। शेयर मार्केट में निवेश पर दोगुना मुनाफा देने का लालच देकर 1 करोड़ 75 लाख रुपये की ठगी के मामले में  साइबर क्राइम थाना पंचकूला की टीम ने जुनाच नईम मेहमूद भाई  निवासी सदर राजकोट गुजरात उम्र 25 साल व प्रदीप मुलचंदानी उर्फ पंकज  निवासी अहमदाबाद, गुजरात  उम्र 32 साल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है

यह मामला जुलाई 2024 में दर्ज किया गया था। पंचकूला वासी शिकायतकर्ता ने 31 जुलाई 2024 को साइबर थाना पंचकूला में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत के अनुसार, 5 जुलाई 2024 को उसे फेसबुक पर शेयर मार्केट से जुड़ा एक आकर्षक विज्ञापन दिखाई दिया। विज्ञापन को लाइक करने के बाद शिकायतकर्ता को व्हाट्सएप के माध्यम से एक लिंक भेजा गया, जिसके जरिए उसे शेयर बाजार में निवेश कर भारी मुनाफा कमाने का लालच दिया गया। ठगों ने सुनियोजित तरीके से भरोसा जीतकर शिकायतकर्ता से अलग-अलग चरणों में बड़ी रकम निवेश करवाई और कुल 1 करोड़ 75 लाख रुपये की ठगी को अंजाम दिया।

शिकायत की गंभीरता को देखते हुए साइबर थाना पंचकूला में भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(2), 318(4), 336(3), 338, 340 व 61 के तहत मामला दर्ज किया गया। इस मामले की जांच साइबर थाना प्रभारी युद्धवीर सिंह के नेतृत्व में सब-इंस्पेक्टर भूप सिंह द्वारा की जा रही है।

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह: इस साइबर फ्रॉड नेटवर्क में अब तक कुल 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले में 16 दिसंबर 2024 को दो आरोपी कृष्ण कुमार और सुभाष को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद 11 जुलाई 2025 को संजय कुमार उर्फ बॉक्सर, 27 जुलाई को तेजेन्द्र पाल सिंह, 3 अक्टूबर को हरजीत सिंह, फिर परविंद्र, 13 अक्टूबर को हैरी, 3 नवंबर को चेतन, इसके बाद अरविंद भानुशाली, 17 नवंबर को किशन और 22 नवंबर को नवीन भाई को गिरफ्तार किया गया। 3 अप्रैल 2026 को आरोपी रौनक ठक्कर निवासी गुजरात को पकड़ा गया था। 7 अप्रैल को पुलिस ने कृष्ण प्रताप और बादल गुरनाम सिंह निवासी अहमदाबाद, गुजरात को गिरफ्तार किया था। 14 अप्रैल को पुलिस ने 15वें आरोपी मयूर वासी अहमदाबाद, गुजरात को गिरफ्तार किया था। उसके बाद करुनाल योगेश सांगवी निवासी जिला चैन्नई तमिलनाडू व निशान्त राजपुत वासी अहमदाबाद गुजरात को गिरफ्तार कर चुकी है।

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि सोशल मीडिया, फेसबुक, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम या व्हाट्सएप पर निवेश, शेयर ट्रेडिंग, क्रिप्टो, आईपीओ या मोटे मुनाफे के नाम पर आने वाले किसी भी लिंक, ग्रुप या ऑफर पर बिना सत्यापन भरोसा न करें। किसी भी अनजान ऐप, वेबसाइट या लिंक पर अपनी बैंकिंग जानकारी, ओटीपी, पिन या निजी दस्तावेज साझा न करें।
उन्होंने कहा कि अगर किसी व्यक्ति के साथ साइबर ठगी होती है, तो वह तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराए या cybercrime.gov.in पोर्टल पर रिपोर्ट करे, ताकि समय रहते रकम को ट्रैक कर फ्रीज कराया जा सके।

शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 1.75 करोड़ के साइबर फ्रॉड में 2 आरोपी और गिरफ्तार, अब तक कुल 19 आरोपी गिरफ्तार सोशल मीडिया पर निवेश, शेयर ट्रेडिंग, क्रिप्टो, आईपीओ या मोटे मुनाफे के नाम पर आने वाले किसी भी लिंक, ग्रुप या ऑफर पर बिना सत्यापन भरोसा न करें: डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक पंचकूला/ 02 अगस्त :- पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में साइबर अपराध के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही पंचकूला पुलिस को एक बड़े साइबर फ्रॉड मामले में अहम सफलता हाथ लगी है। शेयर मार्केट में निवेश पर दोगुना मुनाफा देने का लालच देकर 1 करोड़ 75 लाख रुपये की ठगी के मामले में साइबर क्राइम थाना पंचकूला की टीम ने जुनाच नईम मेहमूद भाई निवासी सदर राजकोट गुजरात उम्र 25 साल व प्रदीप मुलचंदानी उर्फ पंकज निवासी अहमदाबाद, गुजरात उम्र 32 साल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है यह मामला जुलाई 2024 में दर्ज किया गया था। पंचकूला वासी शिकायतकर्ता ने 31 जुलाई 2024 को साइबर थाना पंचकूला में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत के अनुसार, 5 जुलाई 2024 को उसे फेसबुक पर शेयर मार्केट से जुड़ा एक आकर्षक विज्ञापन दिखाई दिया। विज्ञापन को लाइक करने के बाद शिकायतकर्ता को व्हाट्सएप के माध्यम से एक लिंक भेजा गया, जिसके जरिए उसे शेयर बाजार में निवेश कर भारी मुनाफा कमाने का लालच दिया गया। ठगों ने सुनियोजित तरीके से भरोसा जीतकर शिकायतकर्ता से अलग-अलग चरणों में बड़ी रकम निवेश करवाई और कुल 1 करोड़ 75 लाख रुपये की ठगी को अंजाम दिया। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए साइबर थाना पंचकूला में भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(2), 318(4), 336(3), 338, 340 व 61 के तहत मामला दर्ज किया गया। इस मामले की जांच साइबर थाना प्रभारी युद्धवीर सिंह के नेतृत्व में सब-इंस्पेक्टर भूप सिंह द्वारा की जा रही है। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह: इस साइबर फ्रॉड नेटवर्क में अब तक कुल 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले में 16 दिसंबर 2024 को दो आरोपी कृष्ण कुमार और सुभाष को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद 11 जुलाई 2025 को संजय कुमार उर्फ बॉक्सर, 27 जुलाई को तेजेन्द्र पाल सिंह, 3 अक्टूबर को हरजीत सिंह, फिर परविंद्र, 13 अक्टूबर को हैरी, 3 नवंबर को चेतन, इसके बाद अरविंद भानुशाली, 17 नवंबर को किशन और 22 नवंबर को नवीन भाई को गिरफ्तार किया गया। 3 अप्रैल 2026 को आरोपी रौनक ठक्कर निवासी गुजरात को पकड़ा गया था। 7 अप्रैल को पुलिस ने कृष्ण प्रताप और बादल गुरनाम सिंह निवासी अहमदाबाद, गुजरात को गिरफ्तार किया था। 14 अप्रैल को पुलिस ने 15वें आरोपी मयूर वासी अहमदाबाद, गुजरात को गिरफ्तार किया था। उसके बाद करुनाल योगेश सांगवी निवासी जिला चैन्नई तमिलनाडू व निशान्त राजपुत वासी अहमदाबाद गुजरात को गिरफ्तार कर चुकी है। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि सोशल मीडिया, फेसबुक, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम या व्हाट्सएप पर निवेश, शेयर ट्रेडिंग, क्रिप्टो, आईपीओ या मोटे मुनाफे के नाम पर आने वाले किसी भी लिंक, ग्रुप या ऑफर पर बिना सत्यापन भरोसा न करें। किसी भी अनजान ऐप, वेबसाइट या लिंक पर अपनी बैंकिंग जानकारी, ओटीपी, पिन या निजी दस्तावेज साझा न करें। उन्होंने कहा कि अगर किसी व्यक्ति के साथ साइबर ठगी होती है, तो वह तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराए या cybercrime.gov.in पोर्टल पर रिपोर्ट करे, ताकि समय रहते रकम को ट्रैक कर फ्रीज कराया जा सके।

Uklana, Hissar | Aug 2, 2026