गिरिडीह जिले के चिकनाडीह निवासी राजकुमार दुबे के पुत्र सोनू कुमार दुबे (कुमार प्रभाकर दुबे) ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया है। पूर्व में रांची के डोरंडा में लैब असिस्टेंट प्रोफेसर (शिक्षक) के रूप में कार्य कर चुके सोनू कुमार दुबे का अब खाद्य सुरक्षा विभाग में फूड इंस्पेक्टर (Food Safety Officer) पद पर चयन हुआ है।