शहर में दशहरा मेला देखने आई एक महिला और उसका आठ वर्षीय बेटा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गये हैं. दोनों के लापता होने के बाद परिजनों की चिंता बढ़ गयी है. परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए नगर थाने में आवेदन देकर महिला और बच्चे की सकुशल बरामदगी की गुहार लगायी है. लापता महिला की पहचान मांझा थाना क्षेत्र के पुरैना गांव निवासी 45 वर्षीय कुंती देवी और उनके आठ वर्षीय बेटे धनु कुमार के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, दोनों 20 अक्टूबर की शाम से लापता हैं. काफी खोजबीन के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिल सका है.
Bihar, India | Oct 22, 2026