
आर्यवीर चमसान ने जीता स्वर्ण पदक, नेरवा और GSSS थरोच का बढ़ाया मान।
U-19 जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में 64–69 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन।
न्यूज टुडे हिमाचल ब्यूरो चौपाल।।
चौपाल। U-19 जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में नेरवा तहसील के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थरोच के प्रतिभाशाली खिलाड़ी आर्यवीर चमसान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 64–69 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि से नेरवा क्षेत्र और GSSS थरोच में खुशी का माहौल है।
आर्यवीर ने प्रतियोगिता के दौरान बेहतरीन खेल कौशल और आत्मविश्वास का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। उनकी इस सफलता ने विद्यालय, क्षेत्र और परिवार का नाम रोशन किया है।
आर्यवीर सुरिंदर सिंह सोढ़ी एवं रमा देवी के सुपुत्र हैं। खास बात यह है कि उनके माता-पिता स्वयं भी कबड्डी के खिलाड़ी रहे हैं। खेलों के प्रति परिवार की इसी लगन और संस्कारों का परिणाम है कि आर्यवीर ने बॉक्सिंग में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की।
आर्यवीर की सफलता में उनके कोच दिनेश धनाईक और टीम मैनेजर बलबीर जोधटा के मार्गदर्शन, मेहनत और निरंतर प्रशिक्षण का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।
आर्यवीर की इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों, विद्यालय स्टाफ, खेल प्रेमियों और उनके परिजनों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।