रीवा में स्वामित्व योजना के काम में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने गुरुवार को 15 पटवारियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की। कलेक्टर के निर्देश पर संबंधित एसडीएम ने सभी पटवारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं।
बताया गया है कि पटवारियों को स्वामित्व योजना के तहत सर्वे, सत्यापन और अभिलेख से जुड़े काम सौंपे गए थे। समय पर काम पूरा नहीं करने और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना के कारण यह कार्रवाई की गई।
पहले नोटिस के बाद भी नहीं हुआ अपेक्षित सुधार
प्रशासन के मुताबिक संबंधित पटवारियों को काम पूरा करने के निर्देश देने के साथ पहले नोटिस भी जारी किए गए थे। इसके बावजूद स्वामित्व योजना के कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं हुई। इसके बाद प्रशासन ने निलंबन की कार्रवाई की।
#Rewanews #Rewacollecter #रीवा #VindhyaSamacharTV