
*NEET Result 2026 (OUT) LIVE: री-नीट यूजी का रिजल्ट जारी, 19 स्टूडेंट्स के 700 से ज्यादा नंबर, देखें रैंक लिस्ट।।*
न्यूज़ इंडिया नेशन श्रवण यादव
*NEET RESULT 2026*
नीट रिजल्ट जारी कर दिया गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) 16 जुलाई 2026 को नीट यूजी री-एग्जाम 2026 रिजल्ट जारी किया। स्टूडेंट्स एनटीए नीट की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर अपना स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। अब 2026-27 एकेडमिक ईयर में कुल 823 मेडिकल कॉलेजों में 136939 एमबीबीएस सीटों पर दाखिले शुरू हो जाएंगे।।
19 स्टूडेंट्स के 700 से ज्यादा नंबर
नीट यूजी री-एग्जाम में 58 प्रतिशत से अधिक यानी 11 लाख से अधिक उम्मीदवार क्वालीफाई हुए हैं। इनमें से 19 ऐसे स्टूडेंट्स हैं जिनके 720 में से 700 से ज्यादा नंबर हैं।।
*यहां देखें आंकड़े* -
19 उम्मीदवारों ने 720 में से 700 से ज्यादा स्कोर।।
1,492 उम्मीदवारों ने 650 या उससे ज्यादा स्कोर।।
10,160 उम्मीदवारों ने 600 या उससे ज्यादा स्कोर।।
90,780 उम्मीदवारों ने 500 या उससे ज्यादा स्कोर।।
री-नीट यूजी का रिजल्ट चेक करने के लिए इस Direct Link पर क्लिक कर सकते हैं-
बता दें कि मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन के लिए नीट यूजी की मुख्य परीक्षा 3 मई 2026 को आयोजित की गई थी। लेकिन नीट पेपर लीक और अन्य गड़बड़ियों के चलते पूरी परीक्षा रद्द कर दी गई थी और 21 जून को दोबारा आयोजित की गई थी। 21 जून को देशभर के एग्जाम सेंटरों पर 20 लाख से अधिक नीट एस्पिरेंट्स ने एंट्रेंस एग्जाम दिया था।।
*जवाहर नवोदय विद्यालय, बारुण में निःशुल्क 11वीं कक्षा में नामांकन हेतु सूचना।।*
*आवश्यक योग्यता* :
मैट्रिक (10वीं) में कुल 60% अंक
विशेष रूप से Science विषय में कम से कम 60% अंक
*उम्र सीमा* :
01 जून 2009 से 31 जुलाई 2011 तक जन्मे छात्र-छात्राएँ पात्र हैं।।
*महत्वपूर्ण:*
छात्राओं को प्रथम प्राथमिकता दी जाएगी।।
नोट: योग्य अभ्यर्थी शीघ्र संपर्क करें। यह अवसर निःशुल्क शिक्षा का सुनहरा मौका है।।