भारत देश के एयरपोर्ट पर अब CISF के जवानों की संख्या कम करने की तैयारी चल रही है. उनकी जगह कुछ जिम्मेदारियां निजी सुरक्षा एजेंसियों के गार्डों को दी जा सकती हैं. इस प्रस्ताव को गृह मंत्रालय के पास भेजा गया है. फिलहाल देश के 74 एयरपोर्ट पर करीब 55 हजार CISF जवान तैनात हैं. नए प्रस्ताव के तहत एयरपोर्ट की श्रेणी के हिसाब से हर शिफ्ट में 30 से 60 जवान कम किए जा सकते हैं.
एयरपोर्ट ऑपरेटरों का कहना है कि CISF की तैनाती पर काफी खर्च होता है, जबकि निजी गार्डों से यह खर्च कम हो सकता है. इन गार्डों को जरूरी ट्रेनिंग देने के बाद ही ड्यूटी पर लगाया जाएगा. वहीं, CISF से हटाए जाने वाले जवानों की नौकरी नहीं जाएगी, बल्कि उन्हें दूसरी यूनिटों में भेजा जाएगा.
#CISF #AirportSecurity #IndianAirports #HomeMinistry #AirportNews #SecurityForces #IndiaNews #BreakingNews