रहवासी ढाणी में लगी आग ,
तीन झोंपड़े जलकर हुए
राख,
घरेलू सामान सहित अनाज जलकर हुआ नष्ट
बीकानेर। नोखा के गकंवलीसर गांव में शनिवार को मगन सिंह राजपुत की रहवासी ढाणी में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई, जिसकी चपेट में आने से तीन झोंपड़े जलकर राख हो गए। गांव में आग की सूचना मिलते ही पटवारी हल्का भगवत लोहार एवं ग्राम पंचायत सरपंच नेमचंद मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि ढाणी में बने तीन झोंपड़े पूरी तरह जलकर राख हो गए। झोंपड़ों में रखा घरेलू सामान, बिस्तर, अनाज सहित अन्य सामग्री भी आग की भेंट चढ़ गई। आगजनी की घटना में पीडित परिवार को काफी नुकसान हुआ है। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई तथा कोई पशुहानि भी नहीं हुई। मौके पर पहुंचे पटवारी एवं सरपंच ने नुकसान की स्थिति का जायजा लेने।