नीतीश कुमार से मिले मंत्री श्रीभगवान सिंह कुशवाहा
जगदीशपुर के विकास कार्यों पर हुई चर्चा, दिया जगदीशपुर आने का निमंत्रण
जगदीशपुर विधायक एवं बिहार सरकार के योजना एवं विकास मंत्री श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने शनिवार को जनता दल (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों, जनहित से जुड़े मुद्दों एवं क्षेत्र की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। मंत्री श्री कुशवाहा ने नीतीश कुमार को भोजपुर की ऐतिहासिक धरती जगदीशपुर आने का निमंत्रण भी दिया। नीतीश कुमार ने क्षेत्र के विकास कार्यों को और गति देने तथा आम जनता की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने पर बल दिया।
"जगदीशपुर के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पित"
– श्रीभगवान सिंह कुशवाहा
विधायक, जगदीशपुर एवं योजना एवं विकास मंत्री, बिहार सरकार