खरीफ सीजन 2026 के लिए जिले में बीजों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित
किसानों को समय पर उन्नत एवं गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन और कृषि विभाग पूरी तरह तत्पर है। जिले की कुल 29,827 क्विंटल बीज मांग के मुकाबले 29,791 क्विंटल बीज उपलब्ध हैं तथा 98 सहकारी समितियों में 21,000 क्विंटल से अधिक बीजों का सुरक्षित भंडारण कर वितरण जारी है।
धान के साथ-साथ अरहर, मूंग, उड़द, सोयाबीन, तिल एवं ढेंचा जैसी फसलों के बीज भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। किसानों को समय पर बीज उपलब्ध कराकर बेहतर उत्पादन और समृद्ध खेती की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है।
🌱 गुणवत्तापूर्ण बीज • बेहतर उत्पादन • समृद्ध किसान
#खरीफ2026 #कृषिविभाग #बीजवितरण #किसानहित #समृद्धकिसान