बिहार के बाहुबली नेता और मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह के घर आज शादी की खुशियां छाई हुई हैं। उनकी बेटी शिवांगी सिंह की शादी को लेकर दूल्हे ऋषिकेश कुमार भी खास अंदाज में बारात लेकर निकले। सामने आई तस्वीरों के मुताबिक, ऋषिकेश डिफेंडर कार में सवार होकर बारात के लिए रवाना हुए। उनकी गाड़ी को फूलों से सजाया गया था। सफेद रंग की डिफेंडर पर फूलों की आकर्षक सजावट देखने को मिली। दूल्हे के इस खास अंदाज की तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। अनंत सिंह की बेटी की शादी पहले से ही बिहार में सुर्खियां बटोर रही है। अब दूल्हे की लग्जरी गाड़ी और शाही अंदाज ने इस शादी की चर्चा को और बढ़ा दिया है।