समाहरणालय, बक्सर
(जिला जन सम्पर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्तिः- दिनांक 10 जुलाई 2026
आज दिनांक 10 जुलाई 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर के निर्देशानुसार धावादल चलाया गया। धावा दल के द्वारा तीन बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया।
डुमराँव प्रखंड अंतर्गत धावा दल में पुलिस बल के साथ श्रम प्रर्वतन पदाधिकारी डुमराँव, ब्रह्मपुर, चौगाई उपस्थित थे। साथ में स्व0 कन्हाई शुक्ला सेवा संस्थान के कार्यकर्ता श्री अजीत कुमार भी उपस्थित थे।
इस कार्यक्रम के अनुसार लगातार कार्य किया जा रहा है। विमुक्त बच्चों को श्रम विभाग से तत्काल 3000 रूपया एवं मुख्यमंत्री राहत कोष से 25000 रूपया बच्चों के खाता में फिक्स डिपोजिट किया जायेगा। इसके साथ ही बच्चों को मुख्य धारा में लाने का प्रयास किया जायेगा।
जिला जन सम्पर्क कार्यालय
बक्सर।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar @top fans Buxar Administration CMO Bihar #BuxarNews #buxarcity #bihar #buxarjila #buxar #topfollowers
Buxar, Bihar | Jul 10, 2026