पलवल पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक शातिर नशा तस्कर को 147 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान साजिद निवासी हथीन क्षेत्र के रूप में हुई है।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी गांजा बेचने के लिए बावरी मोड़, होडल पर ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को काबू किया। राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 147 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
जांच में सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत 3 मामले दर्ज हैं और वह वर्ष 2017 से नशा तस्करी की गतिविधियों में शामिल रहा है। पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर नशा तस्करी के नेटवर्क और मुख्य स्रोत की जांच कर रही है।
पलवल पुलिस का कहना है कि जिले में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
#nationaltvmedia #palwalcity #palwal #palwalnews #haryana
Palwal, Palwal | Jun 23, 2026