रीवा के संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल में गर्भवती कल्पना मिश्रा और उनके गर्भस्थ शिशु की मौत के मामले में अस्पताल अधीक्षक डॉ. राहुल मिश्रा के कथित विवादित बयान को लेकर सियासत तेज हो गई है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया पर डॉक्टर का वीडियो साझा कर सरकार पर सवाल उठाए। जीतू पटवारी के अनुसार, डॉ. राहुल मिश्रा डिप्टी सीएम एवं स्वास्थ्य मंत्री के रिश्तेदार हैं, इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही। पटवारी ने मुख्यमंत्री से पूछा कि क्या रिश्तेदारी के चलते डॉ. राहुल मिश्रा वर्षों से पद पर बने हुए हैं। उन्होंने गंभीर मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग भी उठाई है।
#SanjayGandhiHospital #SGMHRewa #KalpanaMishra #DrRahulMishra #JituPatwari #vindhyasamachartv