फतेहपुर प्रखंड के करियादपुर निवासी विक्की कुमार ने बीपीएससी परीक्षा में हासिल की सफलता
फतेहपुर प्रखंड के करियादपुर गांव निवासी विजय चौधरी के पुत्र विक्की कुमार ने बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर अपने परिवार, गांव तथा क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों, शुभचिंतकों और ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। विक्की की सफलता से क्षेत्र के युवाओं को भी प्रेरणा मिली है। ग्रामीणों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
Fatehpur, Gaya | Jun 23, 2026