नौहट्टा अंचल को मिले नए सीओ, मंजेश कुमार ने संभाला कार्यभार
नौहट्टा अंचल कार्यालय में सोमवार को नवपदस्थापित अंचलाधिकारी मंजेश कुमार ने पदभार ग्रहण कर कार्यभार संभाल लिया। इस अवसर पर अंचल कर्मियों, जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया।
सीओ मंजेश कुमार ने कहा कि आम जनता के अंचल संबंधी कार्यों का समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से निष्पादन उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों की समस्याएं सुनने तथा भूमि संबंधी मामलों सहित सभी आवेदनों का शीघ्र निपटारा करने का भरोसा दिया।
👉 क्या आपको लगता है कि नए सीओ के आने से अंचल कार्यालय की कार्यप्रणाली में सुधार होगा? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
#अपना_रोहतास #Nauhatta #Rohtas #Bihar #CircleOfficer #ManjeshKumar #नौहट्टा #रोहतास #बिहार #प्रशासन #जनसेवा #भूमिविवाद #स्थानीय_समाचार #BreakingNews #ApnaRohtas