Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur

झारखंड के हजारों शिक्षक-कर्मियों को मिलेगा 5 लाख रुपये का जीवन बीमा, शिक्षा विभाग ने शुरू की प्रक्रिया रांची : राज्य सरकार ने शिक्षा विभाग से जुड़े हजारों शिक्षक-कर्मियों और शैक्षणिक सहयोगी कर्मचारियों के लिए सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। नई व्यवस्था के तहत राज्यभर के 8,525 शिक्षक एवं कर्मियों को 5 लाख रुपये तक की जीवन बीमा सुरक्षा उपलब्ध कराने की तैयारी की गई है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से इस संबंध में सभी जिलों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। विभाग ने पात्र शिक्षक-कर्मियों की सहमति प्राप्त कर 25 जून तक प्रस्ताव उपलब्ध कराने को कहा है। बीमा योजना का संचालन भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के माध्यम से किए जाने की संभावना है। योजना के तहत शामिल होने वाले लाभुकों के वेतन या मानदेय से प्रतिमाह 500 रुपये का अंशदान लिया जाएगा। प्रीमियम भुगतान की व्यवस्था मासिक, अर्धवार्षिक अथवा वार्षिक आधार पर की जा सकेगी। विभागीय जानकारी के अनुसार, यदि किसी शिक्षक या कर्मी की सेवा अवधि के दौरान मृत्यु हो जाती है, तो उसके आश्रितों को 5 लाख रुपये की बीमा राशि प्रदान की जाएगी। वहीं सेवा समाप्ति या सेवानिवृत्ति के बाद जमा की गई राशि ब्याज सहित वापस करने का भी प्रावधान रखा गया है। अंशदान पर 7.50 प्रतिशत ब्याज मिलने की बात कही गई है। इस योजना का लाभ कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों, झारखंड बालिका आवासीय विद्यालयों, ब्लॉक रिसोर्स पर्सन (बीआरपी), क्लस्टर रिसोर्स पर्सन (सीआरपी), नेताजी सुभाषचंद्र बोस आवासीय विद्यालयों के शिक्षक-कर्मियों तथा रिसोर्स टीचरों को मिलेगा। विभाग के अनुसार राज्य के विभिन्न आवासीय विद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों में कार्यरत हजारों कर्मियों को इस योजना के दायरे में शामिल किया गया है। जिला स्तर पर बीमा पॉलिसी से जुड़ी औपचारिकताओं को पूरा करने की जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों को सौंपी गई है। #JharkhandNews #TeacherInsurance #EducationDepartment #JharkhandGovernment #LICInsurance #KGBV #BRP #CRP #TeacherWelfare #LifeInsuranceScheme #SchoolEducation #JharkhandTeachers #EducationNews #GovernmentScheme #CHHOTANAGPURLIVE #RanchiNews #TeacherBenefits #ResidentialSchools #InsuranceCoverage #BreakingNews

MORE NEWS

राजनगर के कुनाबेड़ा में भीषण सड़क हादसा, एक घंटे से नहीं पहुंची एंबुलेंस, मौके पर हालात गंभीर

राजनगर के कुनाबेड़ा में भीषण सड़क हादसा, एक घंटे से नहीं पहुंची एंबुलेंस, मौके पर हालात गंभीर

Adityapur Gamharia, Saraikela Kharsawan | Jun 21, 2026

📍 शहीद ग्राम मातकमबेड़ा (डिबाडीह) में रजो संक्रांति मेले की धूम

सिंहभूम सांसद जोबा माझी एवं झामुमो नेता कालीपद (केपी) सोरेन ने राजनगर प्रखंड के ऐतिहासिक शहीद ग्राम मातकमबेड़ा (डिबाडीह) में आयोजित रजो संक्रांति मेले में शामिल होकर अमर शहीद डिबा किशुन को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर सांसद जोबा माझी ने झारखंड की सभ्यता, संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि राज्य सरकार शहीदों के सम्मान और ऐतिहासिक धरोहरों के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने ग्रामीणों को रजो संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए गांव में खराब ट्रांसफार्मर को त्वरित पहल से बदलवाने की जानकारी भी दी।

वहीं केपी सोरेन ने झारखंड के धार्मिक, ऐतिहासिक और शहीद स्थलों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की आवश्यकता बताते हुए इनके समग्र विकास की मांग की।

कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने अमर शहीद डिबा किशुन की स्मृति में निर्माणाधीन प्रतिमा स्थल एवं माझी थान विकास परियोजना का निरीक्षण भी किया।

रजो संक्रांति के अवसर पर आयोजित यह ऐतिहासिक मेला क्षेत्र की आस्था, संस्कृति और गौरवशाली इतिहास का प्रतीक माना जाता है, जहां हजारों श्रद्धालु हर वर्ष पहुंचते हैं।

#RajoSankranti #JobaMajhi #KPSoren #DibaKishun #Rajnagar #SaraikelaKharsawan #JharkhandCulture #Jharkhand Part 2

📍 शहीद ग्राम मातकमबेड़ा (डिबाडीह) में रजो संक्रांति मेले की धूम सिंहभूम सांसद जोबा माझी एवं झामुमो नेता कालीपद (केपी) सोरेन ने राजनगर प्रखंड के ऐतिहासिक शहीद ग्राम मातकमबेड़ा (डिबाडीह) में आयोजित रजो संक्रांति मेले में शामिल होकर अमर शहीद डिबा किशुन को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सांसद जोबा माझी ने झारखंड की सभ्यता, संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि राज्य सरकार शहीदों के सम्मान और ऐतिहासिक धरोहरों के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने ग्रामीणों को रजो संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए गांव में खराब ट्रांसफार्मर को त्वरित पहल से बदलवाने की जानकारी भी दी। वहीं केपी सोरेन ने झारखंड के धार्मिक, ऐतिहासिक और शहीद स्थलों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की आवश्यकता बताते हुए इनके समग्र विकास की मांग की। कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने अमर शहीद डिबा किशुन की स्मृति में निर्माणाधीन प्रतिमा स्थल एवं माझी थान विकास परियोजना का निरीक्षण भी किया। रजो संक्रांति के अवसर पर आयोजित यह ऐतिहासिक मेला क्षेत्र की आस्था, संस्कृति और गौरवशाली इतिहास का प्रतीक माना जाता है, जहां हजारों श्रद्धालु हर वर्ष पहुंचते हैं। #RajoSankranti #JobaMajhi #KPSoren #DibaKishun #Rajnagar #SaraikelaKharsawan #JharkhandCulture #Jharkhand Part 2

Adityapur Gamharia, Saraikela Kharsawan | Jun 18, 2026