
गिरिडीह। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव के शास्त्री नगर स्थित आवासीय कार्यालय में गुरुवार को गिरिडीह नगर, पचम्बा, पूर्वी भाग और मध्य भाग मंडल के नवमनोनीत पदाधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनसंघ काल के नेता संत कुमार लल्लू और पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
इस अवसर पर सुरेश साव ने सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और पार्टी की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा।
पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्मान देने वाली पार्टी है। वहीं, पूर्व मेयर सुनील पासवान और पूर्व डिप्टी मेयर प्रकाश सेठ ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। कार्यक्रम में कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
#GiridihNews #BJP #BJPJharkhand #SureshSao #GiridihBJP #JharkhandNews #JayPrakashVerma #SantKumarLallu