आखिर राजनीति क्यों, जब परिवार खुद जांच से संतुष्ट है?
लंबगांव की इस दुखद घटना के बाद कुछ लोग लगातार सरकार और प्रशासन पर सवाल उठाकर इसे राजनीतिक मुद्दा बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
लेकिन सच यह है कि घटना के तुरंत बाद एसएसपी टिहरी खुद मृतक परिवार वालों से मिले और हर संभव मदद व निष्पक्ष न्याय का भरोसा दिया। मामले में चार आरोपी गिरफ्तार भी हो चुके हैं और जांच भी लगातार चल रही है।
सबसे बड़ी बात, मृतक का परिवार खुद पुलिस की कार्रवाई और जांच से संतुष्ट है। फिर सवाल यह है कि जब परिवार को न्याय मिलने की उम्मीद है, तो कुछ लोग इस मामले में राजनीति क्यों खोज रहे हैं?
हम सभी लोगों से निवेदन करते हैं कि किसी भी अफवाह या भ्रामक बातों पर विश्वास न करें। सच और तथ्यों के साथ खड़े रहें तथा अपने क्षेत्र की शांति और भाईचारे को बनाए रखें।
इस समय परिवार को राजनीति नहीं, बल्कि न्याय, संवेदना और समाज के सहयोग की जरूरत है।
#ketanlal Pushkar Singh Dhami Uttarakhand Police Tehri Police Uttarakhand