#सीतामढ़ी में मंत्री के मकान पर सम्राट का चला बुलडोजर
-----------------------------------------
#समाज कल्याण मंत्री डॉ श्वेता गुप्ता और उनके पति डॉ वरुण के सीतामढ़ी स्थित नंदीपत हॉस्पिटल और रिसर्च सेंटर है।उससे लगी बाउंड्री और दवाखाना को पूरी तरह से जमींदोज़ कर दिया गया। सीतामढ़ी में इस रोड की बांध रोड के नाम से जाना जाता है,जहां अतिक्रमण हटाओ अभियान चला। मंत्री और उनके पति के हॉस्पिटल में निर्माण सालों पहले हुआ था,जो अब तक बना हुआ था,लेकिन आज जमींदोज कर दिया गया। सीएम सम्राट चौधरी ने कहा था कि जिन लोगों ने सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किया है, वो या तो खुद अतिक्रमण तोड़ लें, नहीं तो सरकार का बुल्डोजर तोड़ देगा। उन्होंने अपना उदाहरण दिया था। अब एक मंत्री के खिलाफ ये एक्शन दिखा है।
Sheohar, Sheohar | Jun 7, 2026