
थाना बमीठा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ 10 किग्रा गांजा प्रकरण में ₹5000 के इनामी फरार आरोपी आनंद पटवा को xuv700 कार सहित किया गिरफ्तार
अभियुक्त आनंद पटवा एनडीपीएस के अपराध में पूर्व से लिप्त
थाना बमीठा पुलिस द्वारा माह फरवरी में ग्राम मझगुंवा में अवैध मादक पदार्थ 10 किलोग्राम गांजा, प्रयुक्त ई स्कूटी कुल संपत्ति कीमत करीब ₹2,00,000 बरामद कर तस्कर *देवकरण पटेल उर्फ कुशमरिया निवासी ग्राम टपरिया थाना बमीठा जिला छतरपुर* को गिरफ्तार किया गया था। उक्त प्रकरण में ₹5000 का इनामी आरोपी आनंद पटवा फरार था।
पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री रजत सकलेचा द्वारा फरार इनामी आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम को निर्देश दिए गए।
पुलिस टीम द्वारा उक्त एनडीपीएस प्रकरण में फरार *₹5000 के इनामी आरोपी आनंद पटवा पिता अवधेश पटवा निवासी अलीपुरा, थाना अलीपुरा, जिला छतरपुर* को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के पास से प्रयुक्त xuv700 वाहन कीमत करीब 12 लाख रुपए बरामद किया गया। अभियुक्त आनंद पटवा एनडीपीएस के अपराध में पूर्व से लिप्त है। अभियुक्त को न्यायालय पेश किया गया।
उक्त कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य पटले एवं एसडीओपी खजुराहो श्री मनमोहन सिंह बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बमीठा निरीक्षक बाल्मीक चौबे, चौकी प्रभारी चंदनगर उप निरीक्षक सुमित सुमन एवं पुलिस टीम की भूमिका रही।
Home Department of Madhya Pradesh Madhya Pradesh Police Jansampark Madhya Pradesh DIG Chhatarpur Range PRO Jansampark Chattarpur #mppolice #chhatarpur