*राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के श्योपुर जिले के कराहल स्थित कूनो राष्ट्रीय अभ्यारण के दौरे को लेकर तैयारियां पूर्ण।।*
21 और 22 जून को महामहिम राष्ट्रपति जी के कराहल कूनो भ्रमण के दौरान उनकी अगवानी और विदाई के लिए मध्यप्रदेश शासन ने नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला को "मिनिस्टर-इन-वेटिंग"
नियुक्त किया है। मंत्री राकेश शुक्ला करेंगे अगवानी और विदाई।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल 21 जून को पहुंचेंगी कुनो नेशनल पार्क, चीता ज्वाला और मुखी के शावकों से करेंगी मुलाकात,"कुनो में राष्ट्रपति का दौरा: 1300 जवान तैनात, तीन गेट बंद, हाई अलर्ट,चीतों की प्रगति देखने कुनो आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, तैयारियां अंतिम चरण में।