Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
Cm
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
सपा
Pm
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
बाढ़
Crimenews
Aap

28 जुलाई के धरना-पैदल मार्च की तैयारी में जुटा युवा राजद, जिला कार्यालय में हुई रणनीतिक बैठक बक्सर । राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के जिला कार्यालय में रविवार को युवा राष्ट्रीय जनता दल की जिला इकाई की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता युवा राजद के जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र आजाद ने की। इसमें 28 जुलाई 2026 को प्रस्तावित एक दिवसीय धरना एवं पैदल मार्च को सफल बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि यह आंदोलन बिहार में छात्रों के लोकतांत्रिक आंदोलन के दौरान हुए गोलीकांड एवं लाठीचार्ज, बढ़ती बेरोजगारी, किसानों को खाद, पानी और सिंचाई की समस्या, शिक्षा व्यवस्था की बदहाली, पेपर लीक सहित छात्र-युवाओं, किसानों और आम जनता से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों के मुद्दों को लेकर आयोजित किया जाएगा। राजद जिलाध्यक्ष शेषनाथ सिंह के मार्गदर्शन में आंदोलन को व्यापक और सफल बनाने का संकल्प लिया गया। बैठक में उपस्थित युवा नेताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया। बैठक में किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बबलू यादव, छात्र नेता मंजी यादव, युवा जिला प्रधान महासचिव ओम प्रकाश माली, युवा नगर अध्यक्ष बबन राजभर, छात्र नेता विश्वा यादव, युवा नेता नंदन यादव, युवा मीडिया प्रभारी रमेश कुमार, युवा नेता इमरान अंसारी सहित युवा राष्ट्रीय जनता दल के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Buxar, Buxar | Jul 27, 2026