930 लंबित मामलों पर 60 पुलिस अधिकारियों का वेतन रोका, गिरिडीह एसपी की बड़ी कार्रवाई
गिरिडीह जिले में आपराधिक मामलों के निपटारे में लापरवाही बरतने वाले पुलिस जांच अधिकारियों पर एसपी ने बड़ी कार्रवाई की है। लंबे समय से 930 आपराधिक मामलों को लंबित रखने और न्यायालय में चार्जशीट दाखिल नहीं करने के मामले में 60 पुलिस अधिकारियों का वेतन तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है।
एसपी के निर्देश पर जिले के विभिन्न थानों में लंबित आपराधिक मामलों की समीक्षा और जांच कराई गई। समीक्षा के दौरान सामने आया कि 60 पुलिस अधिकारियों के स्तर पर कुल 930 मामले लंबे समय से लंबित थे। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए एसपी ने संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की।एसपी ने स्पष्ट कहा कि बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद आपराधिक मामलों को लंबित रखना पुलिस कार्यप्रणाली के प्रति गंभीर लापरवाही है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को लंबित मामलों का जल्द से जल्द निष्पादन करने तथा न्यायालय में आवश्यक चार्जशीट दाखिल करने का निर्देश दिया है।एसपी की इस सख्त कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। अधिकारियों को लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर विशेष ध्यान देने और जांच प्रक्रिया में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया गया है।
#highlights
#jharkhand
#police