
विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर 15 जुलाई को मुरैना जिले के प्रवास पर रहेंगे। जौरा में गाँधीजी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर 15 जुलाई को मुरैना जिले के प्रवास पर रहेंगे। अपने प्रवास के दौरान वे जौरा, बधौरा, रिझौनी एवं कैलारस में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे तथा विकास कार्यों का लोकार्पण एवं प्रतिमाओं का अनावरण करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विधानसभा अध्यक्ष तोमर प्रातः 10 बजे ग्वालियर से प्रस्थान कर प्रातः 11:30 बजे जौरा पहुंचेंगे। यहां वे महात्मा गांधी जी की प्रतिमा का अनावरण, गांधी पार्क का लोकार्पण तथा नगर पालिका परिषद जौरा द्वारा कराए गए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे।
इसके उपरांत वे दोपहर 1 बजे बधौरा पहुंचकर सोन नदी पर निर्मित पुल का लोकार्पण करेंगे। तत्पश्चात दोपहर 2:30 बजे रिझौनी पहुंचकर सोन नदी पर निर्मित एक अन्य पुल का भी लोकार्पण करेंगे।
अपराह्न 3:15 बजे विधानसभा अध्यक्ष तोमर कैलारस पहुंचकर महाराज अग्रसेन की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके पश्चात वे अपराह्न 3:40 बजे पुरानी सब्जी मंडी, कैलारस में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
सभी निर्धारित कार्यक्रमों के उपरांत विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर अपराह्न 4:30 बजे ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगे।