पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 21 जून को जालौर दौरे पर, कांग्रेस कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात...
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 21 जून को जालौर प्रवास पर रहेंगे। जिला कांग्रेस प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत के अनुसार, गहलोत शनिवार शाम 6:30 बजे वराडा स्थित जालौर जिला सीमा पर पहुंचेंगे, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वे जालौर पहुंचकर सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। 22 जून को पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत जन अभियोग निराकरण समिति के पूर्व अध्यक्ष पुखराज पाराशर के पिताजी के निधन पर उनके निवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे और तत्पश्चात जोधपुर के लिए रवाना होंगे।
Sanchore, Jalor | Jun 20, 2026